Jaunpur News: कोविड कर्मियों के अभिलेखों के सत्यापन और अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने मंगलवार देर शाम कोविड-19 की रोकथाम, उपचार एवं प्रबंधन के लिए अस्थायी, अल्पकालिक संविदा और आउटसोर्स के माध्यम से तैनात रहे कोविड कर्मियों के मामलों की समीक्षा की। इस दौरान उन कर्मियों के अभिलेखों एवं कार्यकाल का सत्यापन कर अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में गठित समिति के साथ बैठक की गई, जो किसी कारणवश अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम पर पंजीकृत नहीं हो सके थे।


बैठक में संबंधित कोविड कर्मियों के प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अभिलेखों का समुचित सत्यापन करने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत जीरो पॉवर्टी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभी 2,150 अंत्योदय कार्डधारकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जाना शेष है।


इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला पूर्ति अधिकारी से समन्वय स्थापित कर लंबित सभी 2,150 अंत्योदय कार्डधारकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कराने तथा उन्हें योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: राजकीय हाईस्कूल परियावां के विद्यार्थियों ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!