Jaunpur News: पत्नी ने साथ जाने से किया इनकार तो मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के कंधी गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह पत्नी को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।


जानकारी के अनुसार, गैरीकलां निवासी विशाल कनौजिया का दो दिन पहले पत्नी रिंकी से विवाद हुआ था। इसके बाद रिंकी कलिंजरा गांव स्थित रिश्तेदार के घर चली गई थी। विशाल अपनी 17 महीने की बेटी से मिलने वहां पहुंचा और पत्नी से घर चलने को कहा। रिंकी के इनकार करने पर नाराज विशाल कंधी गांव में पुल के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया।


सूचना पर तेजीबाजार थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे। समझाने-बुझाने के बाद युवक को नीचे उतारा गया। पुलिस पति-पत्नी और परिजनों को थाने ले गई, जहां समझाइश के बाद दोनों आपसी सहमति से घर चले गए।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित हुए जौनपुर के शुभम जायसवाल और अश्वनी यादव


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!