नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में मोबाइल प्रदर्शनी एवं जन-जागरूकता वैन को उप जिलाधिकारी सदर योगिता सिंह और क्षेत्राधिकारी शाहगंज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर सम्यक चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
‘जागरूक जौनपुर, सुरक्षित जौनपुर’ के संदेश के साथ रवाना वैन विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करेगी। लोगों को फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, एपीके फाइल, सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल, ऑनलाइन खरीदारी में ठगी और निवेश के नाम पर धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए जाएंगे।
पुलिस ने लोगों से ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंकिंग पासवर्ड किसी से साझा न करने की अपील की। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने और www\.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मिशन शक्ति के तहत लक्ष्मी यादव बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या, विद्यालय के प्रशासनिक कार्यों को समझा
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

