Jaunpur News: जौनपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित मिन्नालाल तिवारी का निधन

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिविल कोर्ट में फौजदारी के वरिष्ठतम अधिवक्ता रहे पंडित मिन्नालाल तिवारी एडवोकेट का गुरुवार को उनके ओलन्दगंज स्थित आवास पर निधन हो गया। वे लगभग 89 वर्ष के थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले के मछली शहर तहसील क्षेत्र के महापुर गांव के निवासी स्वर्गीय पंडित हरिहर प्रसाद तिवारी के पुत्र पंडित मिन्नालाल तिवारी सिविल कोर्ट जौनपुर में 1965 से अपने वकालत की शुरुआत जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता रहे स्व बल्देव जी मेहरोत्रा के यहां स्व सूर्यबली यादव एडवोकेट के साथ शुरुवात किए और जिले में फौजदारी के अति सफल वरिष्ठतम अधिवक्ता रहे। इनके पुत्र श्री राहुल तिवारी एडवोकेट भी अच्छे अधिवक्ता हैं। मिन्ना लाल तिवारी 89 वर्ष अपने जीवन के अमूल्य 61 साल दीवानी न्यायालय जौनपुर को दिए। वरिष्ठ अधिवक्ता श्री तिवारी के निधन का समाचार सुनकर जौनपुर शहर के विधायक और प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव उनके आवास पर आये और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वरिष्ठ अधिवक्ता मिन्नालाल तिवारी को शोक संवेदना प्रकट करने वालों में दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह, मंत्री मनीष सिंह के साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता गण तेज बहादुर सिंह, प्रेम शंकर मिश्र दुष्यंत सिंह, गौरी शंकर मिश्रा, सतेंद्र बहादुर सिंह, रमेश चंद उपाध्याय, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी लाल बहादुर पाल के साथ ही भारी संख्या में अधिवक्ता, व्यापारी, राजनेता और पत्रकार गण मौजूद रहे। श्री तिवारी का अंतिम संस्कार आदि गंगा गोमती के पावन तट रामघाट पर पूरे नागरिक सम्मान के साथ किया गया। वहां पर भी भारी संख्या में अधिवक्ता, समाजसेवी, व्यापारी, राजनेता और पत्रकार मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता मिन्नालाल तिवारी के शव को दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के परिसर में लाया गया, जहां पर भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने उनके शव पर माल्यार्पण कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित हुए जौनपुर के शुभम जायसवाल और अश्वनी यादव

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!