Jaunpur News : दामाद बने त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति, ससुराल में खुशी की लहर

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद के लिए गौरव का विषय उस समय बन गया जब शहर के पॉलीटेक्निक चौराहा निवासी सेवानिवृत्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा स्व. डॉ. रणविजय सिंह के दामाद प्रो. एस. पी. सिंह को भारत सरकार द्वारा गुजरात के आनंद स्थित त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय (टीएसयू) का प्रथम कुलपति नियुक्त किया गया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उनके ससुराल पक्ष एवं शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

लखनऊ निवासी प्रो. एस. पी. सिंह शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में लंबे अनुभव के धनी हैं। वे लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं शिक्षक रहे हैं तथा विभिन्न संस्थानों में प्रवक्ता, सहायक आचार्य, आचार्य और निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2001 में उन्होंने असम के गुवाहाटी स्थित रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में संस्थापक निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला।

वर्ष 2013 में वे एमिटी ग्रुप से जुड़े और 2015 में एमिटी यूनिवर्सिटी, छत्तीसगढ़ के संस्थापक कुलपति बने। इसके बाद वर्ष 2017 से 2024 तक उन्होंने रॉयल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के संस्थापक कुलपति के रूप में अपनी सेवाएं दीं। जुलाई 2024 में उन्हें गुजरात सरकार की कौशल्या द स्किल यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया था।

अब भारत सरकार ने उन्हें आनंद, गुजरात स्थित त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय का प्रथम कुलपति नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2025 में संसद के अधिनियम के तहत की गई थी। आईआरएमए (इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट, आनंद) को इसमें समाहित कर इसे सहकारी प्रबंधन, ग्रामीण विकास और कृषि-व्यवसाय प्रबंधन के क्षेत्र में राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में विकसित किया गया है।

प्रो. एस. पी. सिंह वाइस चांसलर के रूप में 11 वर्षों का अनुभव रखते हैं। वे लखनऊ विश्वविद्यालय के भूगर्भ शास्त्र विभाग के छात्र रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1994 से 1996 तक विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य किया तथा बाद में साक्षरता निकेतन में एनएसएस कार्यक्रम से जुड़े रहे। इसी दौरान उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से एमबीए की उपाधि भी प्राप्त की।

वर्ष 1999 में उनका विवाह जौनपुर के जमालपुर निवासी एवं सेवानिवृत्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा स्व. डॉ. रणविजय सिंह की पुत्री सारिका सिंह से हुआ। वर्तमान में उनका परिवार जौनपुर शहर के पॉलीटेक्निक चौराहा क्षेत्र में निवास कर रहा है।

शिक्षा जगत में उत्कृष्ट योगदान और प्रशासनिक दक्षता के लिए विख्यात प्रो. एस. पी. सिंह की इस उपलब्धि से जौनपुर जनपद गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही ससुराल पक्ष, परिजनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ