संघर्ष से सफलता तक की यात्रा साझा किए डाॅ.अनुरोध उपाध्याय
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुरोध उपाध्याय ने एडीसीपी मध्य कमिश्नरेट लखनऊ एवं कवि जितेन्द्र कुमार दुबे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिक्षा, साहित्य एवं समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
डॉ. उपाध्याय ने अपनी शैक्षणिक यात्रा साझा करते हुए बताया कि उन्होंने बीएचयू, वाराणसी से शिक्षा प्राप्त की तथा गलगोटिया विश्वविद्यालय नोएड में अध्यापन कार्य करने के उपरांत लखनऊ विश्वविद्यालय में मात्र एक पद पर चयनित होकर यह सफलता प्राप्त की।अपनी उपलब्धियों का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजन को दिया।
ज्ञात हो कि डॉ. अनुरोध के पिता अनिल उपाध्याय सेवानिवृत्त प्रबंधक,काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक हैं।अश्वनी तिवारी ने मीडिया को बताया कि हास्य व्यंग्य के कवि अनिल उपाध्याय कि साहित्यिक गोष्ठियों व कवि सम्मेलनों में सक्रिय उपस्थिति रहती है तथा वे कवि जितेन्द्र कुमार दुबे की रचनाओं के प्रशंसक हैं। इस अवसर पर शोधार्थी अश्वनी तिवारी, एडवोकेट आशुतोष पाण्डेय,उद्यमी मनोज तिवारी तथा सोनू कश्यप उपस्थित रहे।
| विज्ञापन |

