श्रावण में भैंसे का मांस बेचने का आरोप, पुलिस ने मौके से बाइक कब्जे में ली
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के निगोह बाजार में शनिवार शाम श्रावण मास के दौरान मीट की दुकान पर कथित रूप से भैंसे का मांस बेचे जाने के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। आरोप की जानकारी मिलते ही बाजार में भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और मौके पर मिली बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।
उक्त गांव निवासी मकान मालकिन मुन्नर देवी पत्नी बुद्धू सोनकर ने आरोप लगाया कि उनकी दुकान किराये पर लेकर रुस्तम मीट-मुर्गे की बिक्री करता है। शनिवार शाम दुकान पर कथित रूप से भैंसे का मांस बेचे जाने की जानकारी मिलने के बाद बाजार में इसकी चर्चा फैल गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि भीड़ बढ़ने पर दुकान पर मौजूद एक युवक मांस लेकर मौके से चला गया। उसकी बाइक वहीं छूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली। बाजार वासियों ने मांस की प्रकृति, बिक्री की अनुमति और लाइसेंस की जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। आरोपी वहां नहीं मिला। उसकी बाइक कब्जे में ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)