मुंह दिखाई में पति धनंजय सिंह के लिए वोट मांगने निकलीं श्रीकला सिंह, खूब मिल रहा जनता का प्यार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
सै. हसनैन कमर दीपू
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है और नौ अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरु हो जाएगी। ऐसे में जहां सपा-बसपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर चुनाव प्रचार शुरु कर दिया वहीं पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने भी हैदराबाद से आकर अपने ससुराल में मोर्चा संभाल लिया है। वह मुंह दिखाई में पति धनंजय सिंह के लिए वोट मांग रही है। बड़े घर की बेटी और पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को अपने बीच पाकर लोग फूले नहीं समा रहे हैं। मल्हनी की जनता का उन्हें खूब प्यार मिल रहा है।
मुंह दिखाई में पति धनंजय सिंह के लिए वोट मांगने निकलीं श्रीकला सिंह, खूब मिल रहा जनता का प्यार | #NayaSaberaNetwork

गौरतलब है कि हैदराबाद के एक राजनीतिक घराने की इस बेटी ने प्राइमरी शिक्षा हैदराबाद से प्राप्त किया है तथा मद्रास यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद अमेरिका से इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए उन्होंने अपने पति पूर्व सांसद धनंजय सिंह के मल्हनी उपचुनाव में उतरने के बाद खुद मोर्चा संभाल लिया और घर के दहलीज पार कर क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर लोगों से समर्थन मांगती दिखीं। इस दौरान उन्होंने भीलमपुर, नेवढि़या, गरेथा व अन्य ब्रााहृण बाहुल्य क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से आशीर्वाद मांगा और महिलाओं से मुंह दिखायी में वोट अपने पति के लिए मांगा। 

मुंह दिखाई में पति धनंजय सिंह के लिए वोट मांगने निकलीं श्रीकला सिंह, खूब मिल रहा जनता का प्यार | #NayaSaberaNetwork

गौरतलब हो कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह 2002 में रारी विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुने गये थे। 2007 में वे पुन: इस सीट पर विजय हुए और 2009 में जब वे सांसद चुने गये तो इस सीट पर हुए उपचुनाव में अपने पिता राजदेव सिंह को बसपा के टिकट पर विधायक बनाने में सफल हो गये थे। 

पारसनाथ यादव के निधन के बाद 2020 के उपचुनाव में धनंजय सिंह कोई कोर कसर छोड़ते नजर नहीं आ रहे है। यही वजह है कि उन्होंने अपने चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए एक साथ सभी बूथों पर चुनाव प्रचार अपने समर्थकों के साथ शुरु किया तो अन्य दलों में हड़कम्प मच गया। हालांकि अभी तक भाजपा व कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है लेकिन यह बात साफ हो गयी है कि सभी की निगाहें धनंजय सिंह पर ही टिकी हुई है। 

देखा जाय तो जिस तरह से विगत दो दिनों से उनकी पत्नी श्रीकला सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए क्षेत्र का दौरा कर लोगों से घुल मिल रही हैं उससे उन्हें अपार समर्थन प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। बड़े परिवार की इस बेटी ने जिस सादगी से पहले ही मुलाकात में लोगों का दिल जीतने का काम शुरु किया है उसके सभी लोग कायल होते हुए दिखाई पड़ रहे है, जहां बुजुर्ग महिलाओं का पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए श्रीकला सिंह नजर आयी तो वहीं बड़ों से अपने पति धनंजय सिंह को पुन: एक बार विधायक बनाने की अपील लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिस तरह से श्रीकला सिंह की लोकप्रियता अचानक क्षेत्र में बढ़ी है उससे अन्य राजनीतिक दलों के समीकरण बिगड़ते हुए नजर आ रहा है।

*विज्ञापन : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad


*बढ़ाएं अपना व्यापार, नया सबेरा के साथ. डिजिटल विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें - 9807374781, 9792499320*
Ad


*Advt : रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूं वाले) | के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर उ.प्र.*
Advt.




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!