डॉ. वैशाली वीर के शुभहस्तों हुआ उद्घाटन, 112 से अधिक प्रोजेक्ट प्रदर्शित; दिव्यांग विद्यार्थियों ने भी दिखाई अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा
नया सवेरा नेटवर्क
विद्यार्थियों ने सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, स्मार्ट सिटी, आधुनिक कृषि तकनीक, रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तथा दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी का विशेष आकर्षण दिव्यांग विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट रहे। इन विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उनके प्रोजेक्ट ने उपस्थित लोगों को विशेष रूप से प्रभावित किया और यह संदेश दिया कि प्रतिभा किसी शारीरिक सीमा की मोहताज नहीं होती।
उद्घाटन अवसर पर डॉ. वैशाली वीर ने अपने संबोधन में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के जीवन, संघर्ष, शिक्षा एवं सफलता की यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दृढ़ संकल्प, मेहनत, लगन और नई चीजें सीखने की जिज्ञासा के माध्यम से जीवन में ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सुंदर पिचाई के जीवन से प्रेरणा लेने तथा भविष्य में वैज्ञानिक, शोधकर्ता और नवप्रवर्तक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट का अवलोकन कर उनके प्रयासों की सराहना की और आगे भी इसी प्रकार नए प्रयोग एवं नवाचार करते रहने का संदेश दिया।
इस अवसर पर वार्ड के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत वैज्ञानिक मॉडलों का अवलोकन किया तथा उनकी रचनात्मकता और मेहनत की सराहना की।
यह विज्ञान प्रदर्शनी दो दिनों तक चलेगी। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे तथा विज्ञान एवं तकनीक से संबंधित नई जानकारियों और विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
E/F South Ward द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा प्रदर्शित करने, व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने तथा एक-दूसरे से सीखने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रही है। विशेष रूप से दिव्यांग विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने इस आयोजन को समावेशी शिक्षा और समान अवसर की भावना का प्रेरणादायक उदाहरण बना दिया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पीयू की महिला बैडमिंटन टीम ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)