Jaunpur News : इरशाद अंसारी बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

Naya Savera Network
गौराबादशाहपुर , जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने गौराबादशाहपुर निवासी इरशाद अंसारी को जौनपुर जिले के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष जताते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इरशाद अंसारी लोकप्रिय, ऊर्जावान और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके नेतृत्व में जौनपुर में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही समाज के दबे-कुचले, कमजोर और अल्पसंख्यक वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने में संगठन को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जेपी सिंह, जिलाध्यक्ष चंदन राजभर, मंत्री प्रतिनिधि बृजभान राजभर, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश विश्वकर्मा, डॉ. विजय प्रजापति समेत पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इरशाद अंसारी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने तथा समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्गों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया।

पूर्वांचल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

प्रज्ञा एसोसिएट के प्रोपाइटर अजय कुमार सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!