Jaunpur News : स्वास्थ्य शिविर में 101 मरीजों का उपचार

Naya Savera Network
खुटहन, जौनपुर। पनौली गांव में शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डा. आरिफ खान के नेतृत्व में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया, शुगर, और चिकनगुनिया समेत विभिन्न बीमारियों की जांच कर मरीजों का उपचार किया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श देते हुए मरीजों को नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं।

शिविर में कुल 101 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। इस दौरान डा. आरिफ खान और डा. जुबैर ने मरीजों का उपचार किया। सीएचओ गोल्डी यादव, फार्मासिस्ट दिलीप पांडेय, ऑप्टोमेट्रिस्ट अखिलेश कौशल तथा बीसीएम राजेश गौतम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को मौसम में बदलाव के दौरान साफ-सफाई रखने और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी।

योग प्रशिक्षक डॉ. राज यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

जौनपुर के प्रमुख व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर परिवार की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!