Jaunpur News : नगर पालिका की नव अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने की पहली पत्रकार वार्ता

Naya Savera Network

शहर की सफाई, जलनिकासी और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने का दिया भरोसा

शाहगंज, जौनपुर।  नगर पालिका परिषद शाहगंज की नव नियुक्त अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था, जलनिकासी, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कराया जाएगा और आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ और सुंदर शहर का निर्माण संभव है।

उन्होंने यह भी कहा कि नगर विकास से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और नागरिकों के साथ समन्वय बनाकर विकास योजनाओं को गति दी जाएगी। पत्रकारों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उन्होंने विस्तार से उत्तर देते हुए नगर के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।


ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!