Jaunpur News : भावुक माहौल में राजस्व निरीक्षक संजय राय को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई

Naya Savera Network

लेखपाल संघ के तत्वावधान में आयोजित समारोह में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

शाहगंज, जौनपुर। लेखपाल संघ के तत्वावधान में राजस्व निरीक्षक संजय राय के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार सौरभ कुमार ने की, जबकि संचालन विकास केशरवानी ने किया। समारोह में वक्ताओं ने संजय राय के लंबे प्रशासनिक कार्यकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं सरल व्यक्तित्व की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

समारोह के विशिष्ट अतिथि सदर तहसीलदार आशीष सिंह रहे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व जिलामंत्री रामप्रताप सिंह, पवन सिंह, ऋतुराज चौधरी, श्याम सुंदर यादव, बृजकिशोर यादव, सनंदन भट्ट, प्रीति सिंह, नीतू सिंह, तनु प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लेखपाल एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लेखपाल संघ के अध्यक्ष ई. विकास सिंह एवं मंत्री विवेक सिंह ने सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक को स्मृति-चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!