हैदराबाद में धूमधाम से मनाया गया BRS नेता हिमांशु तिवारी का जन्मदिन

Technical Team

नया सवेरा नेटवर्क

हैदराबाद। भारत राष्ट्र समिति (BRS) के राष्ट्रीय महासचिव एवं समाजसेवी हिमांशु तिवारी का जन्मदिन हैदराबाद में पारिवारिक एवं मित्रवत वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ला, बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के अध्यक्ष विनय यादव, नॉर्थ पीपुल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजनारायण सिंह, प्रसिद्ध व्यवसायी वीरेन्द्र सिंह उर्फ पप्पू सिंह तथा पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी धनंजय सिंह सहित अनेक सम्मानित व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

उपस्थित अतिथियों ने हिमांशु तिवारी के सामाजिक कार्यों, जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि उनका नेतृत्व और समाजहित में किया जा रहा कार्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि हिमांशु तिवारी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर सफलता प्राप्त हो तथा वे इसी प्रकार समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहें।

कार्यक्रम का समापन केक काटकर एवं एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।





#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!