कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गोमती में लगाई आस्था की डुबकी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गोमती में लगाई आस्था की डुबकी | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मंदिरों में पूजा पाठ कर श्रद्धालुओं ने दिया दान दक्षिणा
जौनपुर। जिले में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पिलकिछा, राजेपुर तिरमुहानी सहित अन्य गोमती घाटों पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। वहीं मंदिरों में दर्शन पूजन कर दान दक्षिणा दिया। मेले में घरेलू सामान के उपकरण एवं अन्य दुकाने सजीं रहीं। मेले में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने पाये इसके लिए पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी थी। खुटहन संवाददाता के अनुसार पिलकिछा तिलवारी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा  के पावन पर्व पर  शुक्रवार को सैकड़ो श्रद्धालुओ ने आदि गंगा गोमती मे पवित्र स्नान कर दान पुण्य किया। स्नानार्थियो ने घाट पर अन्न और द्रव्य का दान कर पूण्य अर्जित किया। इसी के साथ यहां का ऐतिहासिक साप्ताहिक मेले का शुभारंभ भी हुआ। मेले मे सुरक्षा हेतु स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स पूरे दिन डटी रही। इस दौरान शाहगंज प्रयागराज राजमार्ग पर पिलकिछा तिराहे से लेकर नदी के पुल के पार तिलवारी गांव तक लगभग दो किमी मार्ग पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। जिसके लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मान्यता है कि जब भगवान राम लंका पर बिजय प्राप्त कर देवी जानकी, लक्ष्मण और वानरी सेना के साथ वापस अयोध्या लौट रहे थे तो उनका पुष्पक विमान कुछ क्षणो के लिए यहां रु का था। वानरी सेना सहित भगवान राम ने इसी घाट पर आदि गंगा गोमती का पवित्र जल ग्रहण किया था। तभी से प्रत्येक वर्ष यहां दूर-दूर से सैकड़ो श्रद्धालु पवित्र स्नान और दान कर पुण्य अर्जित करने आते है। यहां सप्ताह भर मेले का भी आयोजन होता है। जिसमे खेती किसानी से संबंधित औजार तथा मिट्टी के बर्तन बहुतायत बिकते है। मेले मे दो से पांच किलो तक का बिकने वाला गट्टा लोगो का विशेष आकर्षण होता है। इसके अलावा यहां झूला और सर्कस बच्चो को अपनी ओर आकर्षित करता है।


*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं: एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3FtiDVh


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!