Jaunpur News: शुभम जायसवाल को बधाई देने वालों का लगा तांता

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर नगर पंचायत के बंजारेपुर निवासी पूर्व प्रधान सुजीत जायसवाल के पुत्र शुभम जायसवाल का उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही पद पर चयन होने से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शुभम की इस सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुजीत जायसवाल के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शुभम जायसवाल की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया जा रहा है। उनकी सफलता से परिवार में उत्साह का माहौल है। लोगों ने कहा कि मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से सफलता प्राप्त की जा सकती है। शुभम की उपलब्धि युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह, महामंत्री मोहम्मद इकराम अंसारी, पूर्व प्रधान आतिश सोनकर, सभासद अमीक अंसारी, सलामुद्दीन, वसीम अहमद, रमेश त्यागी सहित अन्य लोगों ने शुभम को बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पान की खेती की आधुनिक तकनीक सीखेंगे जिले के किसान, सात दिवसीय प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम शुरू


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!