डॉ. सुरेन्द्र को ‘इंडियन आइकॉनिक ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’ तथा डॉ. लता को ‘इंडियन आइकॉनिक लेडी अवॉर्ड’ से सम्मान

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जयपुर,। दिल्ली विश्वविद्यालय में लगभग दो दशकों से शिक्षण कार्य कर रहे डॉ. सुरेन्द्र कुमार (इतिहास विभाग) एवं डॉ. लता (हिंदी विभाग, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज) को शिक्षा, शिक्षक-छात्र हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा सामाजिक प्रतिबद्धता के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान के लिए प्रभात पोस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ. सुरेन्द्र कुमार को ‘इंडियन आइकॉनिक ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड’, 2026 तथा डॉ. लता को ‘इंडियन  आइकॉनिक लेडी अवॉर्ड’, 2026 प्रदान किया गया। यह अवार्ड डा मंजू बाघमार जी, राज्य मंत्री (महिला एवं बाल विकास, बाल सशक्तीकरण, लोक निर्माण विभाग, राजस्थान सरकार) तथा राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक  रफीक खान जी एवं प्रख्यात विद्वान नन्द भारद्वाज जी (पूर्व निदेशक, दूरदर्शन) के द्वारा कांस्टीट्यूशन क्लब आफ राजस्थान में १० अक्टूबर, २०२६ को प्रदान किया गया। ये सम्मान शिक्षा को राष्ट्र के विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संभावनाओं के विस्तार का आधार बनाने के लिए किए गए प्रयासों को रेखांकित करते हैं।

डॉ. सुरेन्द्र कुमार दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (DUTA) के तीन बार निर्वाचित कार्यकारी सदस्य रहे हैं। इन्होंने शिक्षा के निजीकरण, सेल्फ-फाइनेंसिंग पाठ्यक्रमों तथा अस्थायी नियुक्तियों के विरुद्ध अपने अकादमिक लेखन, ज्ञान-उत्पादन और सक्रियता के माध्यम से निरंतर आवाज उठाते रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में पत्रकारिता पाठ्यक्रम के वित्तपोषण से जुड़े मुद्दों पर दो दिवसीय हड़ताल सहित उनके विभिन्न आंदोलन सार्वजनिक शिक्षा की रक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उनका प्रयास रहा है कि ग्रामीण एवं दूर-दराज़ के क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के समान अवसर मिलें तथा विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक स्वतंत्रता, विविधता और संस्थागत स्वायत्तता बनी रहे। 

वहीं, डॉ. लता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दो बार निर्वाचित अकादमिक काउंसिल की सदस्य के रूप में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रक्रियाओं और शिक्षक-छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई है तथा साथ ही वह  संसाधनों से विहीन वर्ग के लोगों ( विशेष रूप से दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश) को सतगुरु कृपा माता सावित्री देवी ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा से जोड़ने का निरंतर प्रयास कर रही है।

दोनों शिक्षक विश्वविद्यालय को स्वतंत्र विचार, लोकतांत्रिक संवाद और विविधता के केंद्र के रूप में देखते हैं तथा डायलॉग फॉर एकेडमिक जस्टिस एवं दिल्ली यूनिवर्सिटी एकेडमिक फोरम के संयोजक एवं सहसंयोजक के रूप में शिक्षक अधिकारों, विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्वतंत्रता और सार्वजनिक शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए उनकी निरंतर सक्रियता इसी दृष्टिकोण को अभिव्यक्त करती है। प्रभात पोस्ट द्वारा प्रदान किए गए ये सम्मान डॉ. सुरेन्द्र कुमार एवं डॉ. लता की शिक्षा, समाज और विद्यार्थियों के प्रति दीर्घकालीन प्रतिबद्धता की पहचान हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महिलाओं के प्रति सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाना सभी की जिम्मेदारी : वंशिका शुक्ला


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!