कल्याण सिंह की तबीयत फिर बिगड़ी , हाल जानने PGI पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ | #NayaSaberaNetwork

Team NSN


नया सबेरा नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत फिर बिगड़ गई है। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रफेसर आरके धीमान ने शुक्रवार को बताया कि कल्याण सिंह का ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया और उन्हें पेशाब करने में भी समस्या आ रही है। उन्हें डायलिसिस पर रखा गया है। वहीं, दिल्ली से लौटने के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीधे अस्पताल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री का हालचाल जाना।
शुक्रवार को पीजीआई की ओर से बताया गया कि कल्याण सिंह की हालत एक बार फिर से बिगड़ने लगी है। जिसके चलते उन्हें नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन (एनआईवी) सपोर्ट पर इलाज देने के साथ दर्जनों विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। पीजीआई के निदेशक आरके धीमान ने बताया कि बीते शनिवार को शाम के समय पूर्व सीएम कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद सीनियर डॉक्टर्स की ओर से ऑक्सीजन थेरेपी शुरू की गई।
धीमान ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर भी कम हो गया है और वह सामान्य तरीके से पेशाब भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें डायालिसिस पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम या शनिवार को साफ होगा कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है या नहीं। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर हैं।
कल्याण सिंह को 21 जून को लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती किया गया था। 4 जुलाई को जब सबसे पहले उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई थी तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने पहुंचे थे। थोड़ी देर बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी अस्पताल कल्याण सिंह का हालचाल लेने गए थे। तबीयत में सुधार न होने के बाद उसी दिन उन्हें PGI शिफ्ट किया गया था। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष समेत बीजेपी संगठन के तमाम बड़े नेता कल्याण सिंह का हालचाल जानने PGI पहुंचे थे।


*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad

*प्रवेश प्रारम्भ : मो० हसन पी.जी. कालेज, जौनपुर | स्व. नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स डिग्री कालेज, अफलेपुर मल्हनी बाजार, जौनपुर | सत्र 2021-22 में प्रवेश प्रारम्भ - सीमित सीटें (बीए, बीएससी, बीकाम एवं एमए, एमएससी, एमकाम) पूर्वांचल वि.वि. में संचालित सभी पाठ्यक्रम | न्यू कोर्स स्नातक स्तर पर - संगीत- तबला, सितार एवं बीबीए स्नातकोतर स्तर पर – बायोकमेस्ट्री, माइकोबाइलॉजी एवं कम्प्यूटर साइंस | शुल्क- अत्यन्त कम एवं दो किस्तों में जमा की जा सकती है| 1- भव्य प्रयोगशाला, 2- योग्य प्राध्यापक, 3- कीड़ा स्थल | सभी विषयों में ऑनलाइन/आफलाइन कक्षाएं 05 जुलाई 2021 से प्रारम्भ कर दी जायेगी. अधिक जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें (05452-268500) 9415234384, 9336771720, 7379960609*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3B2G1qt


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!