सहारनपुर स्‍टेट यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर अब हुआ 'मां शाकंभरी विश्‍वविद्यालय' | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
सहारनपुर स्‍टेट यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर अब हुआ 'मां शाकंभरी विश्‍वविद्यालय' | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
 लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने सहारनपुर स्टेट यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर मां शाकंभरी विश्वविद्यालय कर दिया है। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2021 गुरुवार को राज्य विधानसभा में पास हो गया। इसके तहत विश्वविद्यालय का नाम बदलने का प्रावधान को रखा गया है।
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने एक बयान जारी कर कहा, 'देवी शाकंभरी देवी का प्राचीन मंदिर सहारनपुर जिले में स्थित है, जो भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है। आम जनता में मां शाकंभरी देवी के प्रति अटूट श्रद्धा है। राज्‍य सरकार ने सहारनपुर स्टेट यूनिवर्सिटी को मां शाकंभरी देवी को समर्पित करते हुए आम जनता की भावनाओं के अनुरूप उक्त विश्वविद्यालय का नाम उन्हीं के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है।'
विधेयक कानून बनने के बाद उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालयों (संशोधन) अध्यादेश 2021 की जगह ले लेगा जिसे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 3 अगस्त, 2021 को प्रख्यापित किया था। मीडिया को कोरोना प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए राज्य विधानसभा के मानसून सत्र को कवर करने की अनुमति नहीं दी गई है। केवल आंशिक कार्यवाही को डिजिटल रूप से स्ट्रीम किया गया है।


*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad
*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad

*प्रवेश प्रारम्भ : मो० हसन पी.जी. कालेज, जौनपुर | स्व. नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स डिग्री कालेज, अफलेपुर मल्हनी बाजार, जौनपुर | सत्र 2021-22 में प्रवेश प्रारम्भ - सीमित सीटें (बीए, बीएससी, बीकाम एवं एमए, एमएससी, एमकाम) पूर्वांचल वि.वि. में संचालित सभी पाठ्यक्रम | न्यू कोर्स स्नातक स्तर पर - संगीत- तबला, सितार एवं बीबीए स्नातकोतर स्तर पर – बायोकमेस्ट्री, माइकोबाइलॉजी एवं कम्प्यूटर साइंस | शुल्क- अत्यन्त कम एवं दो किस्तों में जमा की जा सकती है| 1- भव्य प्रयोगशाला, 2- योग्य प्राध्यापक, 3- कीड़ा स्थल | सभी विषयों में ऑनलाइन/आफलाइन कक्षाएं 05 जुलाई 2021 से प्रारम्भ कर दी जायेगी. अधिक जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें (05452-268500) 9415234384, 9336771720, 7379960609*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3CXwBON


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!