पर्यावरण, संस्कार और शिक्षा : एक शिक्षक का समग्र प्रयास

Naya Sabera Network
डॉ. रागिनी गुप्ता

मैं डॉ रागिनी गुप्ता अभिनव प्राथमिक विद्यालय ककोरगहना में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत हूँ और मेरा मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अक्षर ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों को जीवन जीना सिखाना है। इसी सोच के साथ मैं  अपने विद्यालय में निरंतर कुछ नया करने का प्रयास करती हूँ।

1. करके सीखना - TLM की भूमिका:
बच्चे रटने से नहीं, करने से सीखते हैं। इसलिए मेरी कक्षा में ब्लैकबोर्ड के साथ ही  TLM (Teaching Learning Material) का अनूठा प्रयोग होता है। कम लागत की स्थानीय सामग्री से बनाए गए मॉडलों से जब बच्चे  सीखते हैं, तो उनकी समझ स्थायी होती है और स्कूल आने में रुचि भी बढ़ती है।

2. पर्यावरण संरक्षण - मेरी सबसे बड़ी पाठशाला:
पर्यावरण को लेकर मैंने बच्चों के साथ विशेष अभियान चलाया है:
- बीज से पेड़ तक का सफर: हमने सिर्फ पौधे नहीं लगाए, बल्कि बच्चों से बीज बोने, अंकुरण, पौधा तैयार करने और फिर उसे पेड़ बनने तक उसकी रक्षा करने की पूरी जिम्मेदारी लेना सिखाया। हर बच्चा एक पौधे का अभिभावक है।
- जल है तो कल है: बच्चों को जल बचाने के छोटे-छोटे प्रयोग - टपकते नल को बंद करना, वर्षा जल का महत्व बताना - रोज़मर्रा की आदत में शामिल कराया।
- Single Use Plastic को ना: विद्यालय को हमने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाया है। बच्चे अपने घर मे कपड़े के थैले का प्रयोग करने हेतु और साथ ही  गाँव में भी लोगों को जागरूक करते हैं।
- रसायन मुक्त जीवन: इसी कड़ी में मैंने बायोएंजाइम बनाना शुरू किया है। रसोई के कचरे से बना यह प्राकृतिक क्लीनर केमिकल-मुक्त जीवन का सर्वोत्तम उदाहरण है - "केमिकल फ्री जीवन, बेहतर जीवन"।
. बच्चों के साथ मिलकर सिंगल यूज प्लास्टिक जो इधर-उधर बिखरे होते थे उन्हें बोतल में भरकर इकोब्रिक का रूक देकर विद्यालय परिसर में लगे वृक्ष का रक्षक बनाकर एक सुंदर उदाहरण भी बच्चों ने प्रस्तुत किया है कि पर्यावरण को कैसे संरक्षित कर सकते हैं।
3. स्वच्छ, स्वस्थ और नशा-मुक्त विद्यालय:
हमने विद्यालय परिसर को तम्बाकू निषेध परिसर घोषित किया है। शौचालयों का कायाकल्प कराकर, फर्श पर टाइल्स लगवाकर और स्वच्छता को आदत बनाकर हमने बेटियों के लिए भी सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण बनाया है। मेरा लक्ष्य है - स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ बच्चे और संस्कारी भविष्य।

एक शिक्षक के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार तब है जब उसका पढ़ाया हुआ बच्चा एक अच्छा नागरिक बनकर देश और धरती दोनों की सेवा करे। मेरा यह छोटा सा प्रयास उसी दिशा में है।

डॉ रागिनी गुप्ता
प्रधानाध्यापक 
अभिनव प्राथमिक विद्यालय ककोरगहना
जनपद - जौनपुर

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!