सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई कार्रवाई, चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित पुराना विधायक निवास में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए घरेलू सफाईकर्मी निहाल पुत्र महेश को गिरफ्तार किया है।
पीड़ित संतोष कुमार वर्मा के घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हुए थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने घटनास्थल एवं आसपास लगे करीब 10 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में पीड़ित के घर पर सफाई करने वाले निहाल की गतिविधियां संदिग्ध मिलीं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 10 नवंबर 2026 की रात 11:50 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त की निशानदेही पर 10 जोड़ी कान के टॉप्स, बालियां, झुमके, अंगूठियां, विभिन्न प्रकार की सोने की चेन, लॉकेट, नाक की कील, चांदी की पायल एवं तीन सिक्कों सहित अन्य आभूषण बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस संबंध में एडीसीपी मध्य ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ जितेन्द्र कुमार दुबे ने मीडिया को जानकारी दी। इस अवसर पर एसीपी अभिषेक पाण्डेय एवं निरीक्षक हजरतगंज शिवानंद मिश्र उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: साहित्यिक मिलन में शिक्षाविदों और अधिकारियों का हुआ सम्मान
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


