Hyderabad News: हैदराबाद में धूमधाम से मनाया गया 19वां चित्रगुप्त महोत्सव

Team NSN

कलम दवात कायस्थ समाज ने किया आयोजन, पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

पांच विशिष्ट व्यक्तियों को ‘द प्राइड ऑफ चित्रांश’ सम्मान से नवाजा गया

अंकित जायसवाल @ नया सवेरा नेटवर्क

हैदराबाद। कलम दवात कायस्थ समाज (केडीकेएस), हैदराबाद की ओर से 19वें चित्रगुप्त महोत्सव एवं कलम-दवात पूजन का आयोजन उप्पुगुड़ा स्थित करीब 400 वर्ष पुराने चित्रगुप्त देवालय परिसर में श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में चित्रांश परिवारों ने हिस्सा लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

अभिषेक और सामूहिक कलम-दवात पूजन

अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष अनुप सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे से नौ बजे तक अभिषेक के साथ हुई। इसके बाद पंडित मणिकर्णिका ने सामूहिक रूप से कलम-दवात पूजन संपन्न कराया। संस्था के संस्थापक बी.के. कर्ण ने दूरभाष के माध्यम से सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। सलाहकार समिति के अध्यक्ष जीपी श्रीवास्तव ने स्वागत संबोधन में उपस्थित परिवारों का अभिनंदन किया और इस आयोजन को यादगार बनाने की शुभकामनाएं दीं। महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने समाज की महिलाओं और सदस्यों से एकजुट रहकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने संस्था की वार्षिक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों की जानकारी भी दी।

गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कवयित्री ज्योति नारायण ने भगवान चित्रगुप्त पर आधारित कविता प्रस्तुत की और भजन सुनाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। एकता नारायण ने नृत्य की प्रस्तुति दी, जबकि प्रकृति सिन्हा ने छठ पर्व पर भजन सुनाया। रीमा ऐसवी सिन्हा, रजनी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अनामिका कर्ण, मीना श्रीवास्तव और श्वेता सिन्हा ने मिलकर छठ पर्व का पारंपरिक गीत प्रस्तुत किया। पांडे म्यूजिकल ग्रुप की ओर से भी भजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें श्याम शुक्ला, पवन पांडे और पप्पू सिन्हा ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

पांच लोगों को ‘द प्राइड ऑफ चित्रांश’ सम्मान

समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रकृति सिन्हा, डॉ. अनुष्का श्रीवास्तव, शिल्पी भटनागर, ज्योति नारायण और विजय विकास अम्बष्ट को स्मृति चिह्न प्रदान कर ‘द प्राइड ऑफ चित्रांश’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिल्पी भटनागर ने किया, जबकि संयोजक विजय विकास अम्बष्ट ने मंच की व्यवस्था संभाली। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी सुशील श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, डॉ. शिव, ओम प्रकाश सिन्हा, अंजनी श्रीवास्तव, श्याम सिन्हा, प्रशंसा श्रीवास्तव सहित सैकड़ों चित्रांश परिवार उपस्थित रहे। अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में पूजा-अर्चना, पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज की एकता और सांस्कृतिक विरासत का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें | Lucknow News: एडीसीपी के नेतृत्व में हजरतगंज चोरी की घटना का खुलासा, घरेलू सफाईकर्मी गिरफ्तार


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!