Jaunpur News: उमरछा स्थित मृत्युंजय महादेव धाम में मातृशक्ति ने किया सुंदरकाण्ड का सस्वर पाठ, छह महिलाओं का हुआ सम्मान

Naya Savera Network


मां सीता गायन मंडली की भक्तिमय प्रस्तुति ने बांधा समां, प्रदोष के अवसर पर आयोजित हुई सुंदरकाण्ड प्रतियोगिता

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उमरछा स्थित मृत्युंजय महादेव धाम में प्रदोष के अवसर पर श्रीरामचरितमानस के सुंदरकाण्ड का सस्वर पाठ एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मातृशक्ति के लिए आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मां सीता गायन मंडली, उमरछा की महिलाओं ने मधुर एवं संगीतमय प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंडली की सदस्यों ने सुर, लय और भावपूर्ण गायन के साथ सुंदरकाण्ड का पाठ किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित हीरामणि उपाध्याय एवं पंडित रघु श्रेय मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम, माता सीता और हनुमान जी के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ कराया। इसके बाद मां सीता गायन मंडली ने सुंदरकाण्ड का सस्वर पाठ प्रारंभ किया। श्रद्धालु भक्तिमय प्रस्तुति में भावविभोर नजर आए।


कार्यक्रम के समापन पर सुंदरकाण्ड की प्रस्तुति देने वाली मातृशक्ति सरोज उपाध्याय, ज्योति शुक्ल, तृप्ति उपाध्याय, रिया उपाध्याय, शिवानी सिंह और आरती गौड़ को कार्यक्रम व्यवस्थापक सुशील कुमार उपाध्याय ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि सुंदरकाण्ड केवल धार्मिक पाठ नहीं, बल्कि जीवन में आत्मविश्वास, साहस, सेवा, समर्पण और सकारात्मक सोच का संदेश देने वाला प्रेरणादायी प्रसंग है। हनुमान जी का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति में अहंकार का कोई स्थान नहीं होता और अपनी शक्ति एवं सामर्थ्य को प्रभु के कार्य तथा समाज की सेवा में समर्पित करना चाहिए।


उन्होंने कहा कि मातृशक्ति द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का यह प्रयास नई पीढ़ी में संस्कारों के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम है। मृत्युंजय महादेव धाम में प्रदोष के अवसर पर आयोजित यह प्रतियोगिता केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि महिलाओं की प्रतिभा को सम्मान देने, धार्मिक चेतना जागृत करने और रामचरितमानस के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।


उन्होंने आगे कहा कि श्रीरामचरितमानस में सुंदरकाण्ड का विशेष स्थान है। इसमें पवनपुत्र हनुमान जी की भक्ति, शक्ति, बुद्धिमत्ता, साहस और प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट निष्ठा का अद्भुत वर्णन मिलता है। सुंदरकाण्ड हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी प्रभु के प्रति विश्वास, लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प और कर्म के प्रति समर्पण बनाए रखा जाए तो असंभव दिखने वाले कार्य भी संभव हो सकते हैं।


इस अवसर पर रमाशंकर उपाध्याय, सुधाकर शुक्ल, लालमुनि उपाध्याय, कपिल मुनि मिश्र, सागर शुक्ल, लालजी गौड़, सुरेश उपाध्याय, सूर्यनाथ शुक्ला, अशोक शुक्ल, अरविंद शुक्ल, ढोलन, अभिषेक उपाध्याय, विकास शुक्ल एवं विनोद शुक्ल सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अनियंत्रित ट्रेलर बिजली का खंभा तोड़ दुकान में घुसा, हजारों का नुकसान


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!