Jaunpur News: अनियंत्रित ट्रेलर बिजली का खंभा तोड़ दुकान में घुसा, हजारों का नुकसान

Naya Savera Network


हनुमान मंदिर के सामने हुआ हादसा, टीनशेड और काउंटर क्षतिग्रस्त; चालक वाहन छोड़कर फरार

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। वाराणसी-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बजरंग नगर बाजार में गुरुवार की देर रात करीब एक बजे अनियंत्रित ट्रेलर बिजली का खंभा तोड़ते हुए जिगर चाइनीज की दुकान में जा घुसा। हादसे में दुकान का टीनशेड, काउंटर और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इससे दुकानदार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ।


बजरंग नगर बाजार निवासी राधेश्याम मोदनवाल के घर के सामने स्थित दुकान में ट्रेलर अनियंत्रित होकर घुस गया। घटना हनुमान मंदिर के सामने हुई। संयोग अच्छा रहा कि हादसे के समय दुकान के टीनशेड के नीचे कोई सोया नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्रेलर की टक्कर से बिजली का खंभा टूटने के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई।


स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चंदवक पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रेलर को दुकान से बाहर निकलवाया। इस दौरान ट्रेलर दो हिस्सों में बंट गया। बाद में उसके दोनों हिस्सों को बाजार से बाहर सड़क किनारे खड़ा कराया गया।


वहीं, हादसे के बाद चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विद्यार्थियों के आइडिया से तैयार होंगे स्टार्टअप


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!