Azamgarh News: एपीके फाइल के जरिए साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना पटना से गिरफ्तार

Naya Savera Network

आजमगढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद

नया सवेरा नेटवर्क

आजमगढ़। एपीके फाइल के जरिए साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के वांछित सरगना को आजमगढ़ पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार किया है। थाना महराजगंज पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 5 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, तीन आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, दो एटीएम कार्ड, एक बैंक पासबुक सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं।


पटना में छिपकर रह रहा था आरोपी


थाना महराजगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 179/26 के तहत साइबर अपराध के मामले में पुलिस को आरोपी की तलाश थी। संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आशीष कुमार पुत्र अशोक कुमार को पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर स्थित किराये के मकान से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से झारखंड का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार वह अलग-अलग राज्यों और शहरों में अपनी पहचान एवं पते बदलकर रहता था, ताकि साइबर अपराध करने के बाद पुलिस की पकड़ से बच सके।


सोशल इंजीनियरिंग से जुटाता था बैंक खाते


पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग राज्यों के स्थानीय लोगों को विभिन्न लाभ और प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद सोशल इंजीनियरिंग के जरिए उनके बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक और क्यूआर कोड प्राप्त कर लेता था। इन बैंक खातों में साइबर ठगी की रकम मंगाई जाती थी। इस तरह आरोपी साइबर अपराध से प्राप्त धनराशि को दूसरे खातों के माध्यम से निकालने का काम करता था।


एपीके फाइल से करता था साइबर ठगी


पुलिस के अनुसार आरोपी आशीष कुमार पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके आजमगढ़ निवासी कृष्णा कुमार के साथ मिलकर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। इसके लिए एपीके फाइल सहित अन्य तरीकों का इस्तेमाल किया जाता था। ठगी की रकम बैंक खातों में आने के बाद एटीएम के माध्यम से नकदी निकाली जाती थी और दोनों आरोपी आपस में रकम बांट लेते थे।


लैपटॉप और पांच मोबाइल बरामद


गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एचपी कंपनी का एक स्लेटी रंग का लैपटॉप मय चार्जर बरामद हुआ है। इसके अलावा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और तीन नीले रंग के जेवेल कंपनी के की-पैड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनमें रेडमी 5जी मॉडल 2312DRA501 और रेडमी नोट 8 प्रो मोबाइल शामिल हैं। साथ ही तीन आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, दो एटीएम कार्ड और एक बैंक पासबुक भी पुलिस ने बरामद की है।


महराजगंज थाने में दर्ज है मुकदमा


इस मामले में थाना महराजगंज में मुकदमा संख्या 179/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 318(4), 336(3), 340(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(सी) में अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सामान को नियमानुसार अलग-अलग पैक कर सील किया गया है। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के मकान मालिक और पत्नी को भी दी गई।


संयुक्त पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी


इस कार्रवाई में कार्यालय क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी, थाना महराजगंज के उपनिरीक्षक राहुल कुमार, साइबर सेल के उपनिरीक्षक रवि प्रकाश गौतम, मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश जायसवाल और आरक्षी सत्येंद्र यादव शामिल रहे।


आजमगढ़ पुलिस के अनुसार साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। पुलिस साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!