Jaunpur News: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में ‘कोड टू कलर्स’ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों से दिखाई तकनीकी प्रतिभा

Naya Savera Network

दीपावली पर कला और तकनीक का अनूठा संगम, रंगोली के माध्यम से कंप्यूटर विज्ञान, प्रोग्रामिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की दिखाई झलक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग की ओर से ‘कोड टू कलर्स’ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए रंगों और आकर्षक कलात्मक डिजाइनों के माध्यम से कला एवं आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।


प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य दीपावली की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीकी अवधारणाओं से जोड़ना तथा विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना था। विद्यार्थियों ने अपनी रंगोलियों के माध्यम से कंप्यूटर विज्ञान, प्रोग्रामिंग, डिजिटल तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीकी विषयों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया। उनकी प्रस्तुतियों में कल्पनाशीलता, रंगों का संयोजन और तकनीकी समझ स्पष्ट रूप से देखने को मिली।


इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुरजीत कुमार ने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में विद्यार्थियों के लिए विषयगत ज्ञान के साथ रचनात्मक एवं नवाचारपरक सोच विकसित करना भी आवश्यक है। शिक्षा का उद्देश्य केवल सैद्धांतिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभा को पहचानना और उसे निखारने के अवसर उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि ‘कोड टू कलर्स’ जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान से आगे बढ़कर अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और समस्या समाधान की दक्षता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


कार्यक्रम में संकायाध्यक्ष प्रोफेसर सौरभ पाल की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. राजीव कुमार और डॉ. विजय बहादुर मौर्य शामिल रहे। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की रंगोलियों का मूल्यांकन विषयवस्तु की प्रासंगिकता, मौलिकता, रचनात्मकता, रंगों के संयोजन और कलात्मक प्रस्तुतीकरण के आधार पर किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में तार्किक क्षमता के साथ रचनात्मक दृष्टिकोण का होना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता को नए विचारों और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. मुनेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. सौरभ सिंह, श्री पंकज कुमार, डॉ. मिथिलेश कुमार पांडेय, सुश्री प्रियंका जायसवाल, श्री अवधेश कुमार यादव एवं श्री आदित्य कुमार सहित विभाग के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।


प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। दीपावली के उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा, तकनीकी समझ और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का सुंदर उदाहरण बनी। आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आधुनिक तकनीकी शिक्षा के साथ कला, संस्कृति और रचनात्मकता का समन्वय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।

यह भी पढ़ें | Lucknow News: राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज में छात्र वंदन, गुरु अभिनन्दन 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!