Jaunpur News: भैंसौली की अचला सिंह का यूपीएससी के माध्यम से राजभाषा हिंदी अधिकारी पद पर चयन

Naya Savera Network

इंटरमीडिएट में 82 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम श्रेणी में हुई थीं उत्तीर्ण, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की उच्च शिक्षा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद के भैंसौली गांव निवासी अरविंद सिंह की पुत्री अचला सिंह का संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के माध्यम से राजभाषा हिंदी अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और शिक्षण संस्थान में खुशी का माहौल है। इस सफलता पर विद्यालय परिवार सहित शुभचिंतकों ने अचला सिंह और उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


अचला सिंह शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने वर्ष 2014-15 में इंटरमीडिएट की परीक्षा 82 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) और परास्नातक (एमए) की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने परास्नातक में अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया।


यूपीएससी के माध्यम से राजभाषा हिंदी अधिकारी के पद पर उनका चयन उनकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक प्रतिभा का परिणाम माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र की बेटियों को भी आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।


इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने अचला सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके पिता अरविंद सिंह सहित पूरे परिवार को बधाई दी।

यह भी पढ़ें | Azamgarh News: एपीके फाइल के जरिए साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना पटना से गिरफ्तार

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!