मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी 24 वर्षीय आकाश गौतम का शव गुरुवार शाम मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रामदयालगंज कटेसर गांव के पास नदी में मिला। वह तीन दिन से लापता था। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, आकाश गौतम पुत्र सुभाष तीन नवंबर की शाम करीब सात बजे कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने नात-रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने लाइन बाजार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गुरुवार शाम रामदयालगंज कटेसर गांव के पास नदी में शव बहता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना आकाश के परिजनों को दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और शव की पहचान आकाश के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। परिजन आकाश की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: भैंसौली की अचला सिंह का यूपीएससी के माध्यम से राजभाषा हिंदी अधिकारी पद पर चयन
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)