मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास गुरुवार की रात तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से टोटो सवार 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में टोटो चालक समेत दो की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, दो अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, फतेहगंज निवासी आशीष कुमार (15), आनंद कुमार (16), शिवम कुमार (24), यश जायसवाल (16) और निखिल (14) गुरुवार की रात करीब 9:30 बजे टोटो पर गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा लेकर जा रहे थे। जैसे ही उनका टोटो सीहीपुर के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो सवार पांचों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में आशीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तीन दिन से लापता युवक का नदी में मिला शव, हत्या की आशंका
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
