Jaunpur News: पहलवान सौरभ का जूनियर कामनवेल्थ चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

Naya Savera Network



दक्षिण अफ्रीका में अगले माह होगा आयोजन

लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए दी बधाई

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर,जौनपुर। धर्मापुर ब्लाक के गजना गांव निवासी राष्ट्रीय पहलवान लालमन यादव के पुत्र पहलवान सौरभ यादव का जूनियर कामनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप के लिए साई सेंटर लखनऊ में हुए ट्रायल में भारतीय टीम के लिए चयन हुआ है। जो आगामी दिसंबर माह में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होगी। इस चयन से परिवार के साथ ही शुभचिंतकों और इलाके के लोगों में प्रसन्नता है। लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय पहलवान, कोच अशोक, जितेंद्र सिंह, विजय बहादुर सोनकर, सूर्यनाथ यादव, अनीस, रमाकांत, मो.जैद हिटलर, अकसम सिद्दीकी, खलीलुर्रहमान, पहलवान शोभनाथ, पहलवान चंद्रशेखर, पहलवान कमला आदि ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ट्रेलर की टक्कर से टोटो सवार 15 वर्षीय किशोर की मौत, चार घायल


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!