Jaunpur News: जौनपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने मासूम को रौंदा, मौत

Team NSN



मिठाई लाल सोनकर / नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचा पिकअप चालक वहां से फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, खम्हौरा गांव निवासी नीरज गौतम की चार वर्षीय बेटी मानवी बुधवार शाम घर के पास स्थित दुकान से बिस्किट और टॉफी खरीदने गई थी। सामान लेकर लौटते समय जब वह सड़क पार कर रही थी, तभी भकुरा मोड़ से जंगीपुर खुर्द की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। पिकअप में टेंट का सामान लदा हुआ था।

हादसे में मानवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल बाइक से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि हादसे के बाद पिकअप चालक भी परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा था। लेकिन जैसे ही उसे बच्ची की मौत की जानकारी हुई, वह मौका पाकर अस्पताल से फरार हो गया। चालक पिकअप को घटनास्थल पर ही छोड़ गया था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मानवी की मौत से उसकी मां पूजा और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी गांव में पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। आक्रोशित ग्रामीणों और सड़क जाम की आशंका को देखते हुए सरायख्वाजा पुलिस ने आसपास के कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को समझाया तथा स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Lucknow News: एडीसीपी के नेतृत्व में हजरतगंज चोरी की घटना का खुलासा, घरेलू सफाईकर्मी गिरफ्तार


नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!