Bareilly News: कायस्थ चेतना मंच ने चित्रगुप्त पूजन के बाद मंदिर में किया दीपदान

Naya Savera Network




निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। कायस्थ चेतना मंच ने कलम दवात का पूजन कर मंदिर में दीप दान किया। चित्रगुप्त चौक पर हवन पूजन भी हुआ। कायस्थ चेतना मंच ने सूरज भारती मंदिर भूड़ में पहले कलम की पूजा कर उसपर कलावा बांध कर भगवान चित्रगुप्त के चरणों में अर्पित किया।इसके बाद मंदिर परिसर में दीप दान किया। इस अवसर पर कायस्थ समाज ने देश भर के सभी न्यायालय में भगवान चित्रगुप्त की चित्र लगाने की मांग की। 


इस अवसर पर कायस्थ चेतना मंच अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, विजय सक्सेना, डॉ  विकास सक्सेना, शिव कुमार बरतरिया, अनुज कांत, वेद प्रकाश कातिब, पंछी जी, पार्षद शालिनी जौहरी, अनीता मुकेश, ऋतु सक्सेना, प्रतिभा जौहरी, निरंजना, स्वाति, अविनाश सक्सेना, अभय भटनागर, रमेश चंद्र वर्मा,  विशन चंद्र गार्ड, विजय सक्सेना, विजय सर्वाही, पंडित श्रवण आदि ने दीपदान में सहयोग किया। रामपुर रोड के टोल प्लाजा स्थित एकल भगवान चित्रगुप्त के मंदिर में  महामंडलेश्वर ने हवन पूजन कराया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, वेद प्रकाश कातिब, निर्भय सक्सेना, अभय भटनागर, राजीव सक्सेना आदि उपस्थित रहे। सभी को कलम भेंट किए गए।

चित्रगुप्त सेवा समिति ने चित्रगुप्त चौक स्थित कलम दबात स्थल पर भगवान चित्रगुप्त के चित्र के समक्ष हवन पूजन कर कलम की पूजा की गई। यजमान पार्षद गौरव सक्सेनन सभी कायस्थ समाज से एकजुट होने की बात कही।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से अतुल सक्सेना, अनिलेश सक्सेना, अनिल जौहरी, निर्भय सक्सेना, एडवोकेट अभय भटनागर, दिनेश सक्सेना, कमल भारती, सत्य प्रकाश सक्सेना, दीपक सक्सेना, रूपम जौहरी, विपिन सक्सेना, रत्नेश सक्सेना, शक्ति मंगलम, अनिल कंचन, आयुष सक्सेना, अक्षत सक्सेना, शुभम आजाद, चिरंजीव आजाद, अनिल कुदेशिया, सुरेंद्र मोहन, मनी सक्सेना, धर्मेंद्र सक्सेना, अविनाश सक्सेना, शैलेंद्र सक्सेना, राजीव सक्सेना, आदित्य सक्सेना, संजीव सक्सेना, सौरभ सक्सेना आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: साहित्यिक मिलन में शिक्षाविदों और अधिकारियों का हुआ सम्मान


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!