Jaunpur News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैंप

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के पंजीकरण और मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization) को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन कराकर आगामी तीन दिनों के भीतर प्रस्तावित सूची उपलब्ध कराएं, ताकि समय से जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं को सूची में शामिल किया जाएगा। इसके लिए जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर 17 अक्टूबर और 24 अक्टूबर 2026 को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को भी इन कैंपों में उपस्थित रहने के निर्देश दें, जिससे पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने में सहयोग मिल सके।


उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावली की ड्राफ्ट सूची का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को होगा। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।


बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद का वर्तमान जेंडर रेशियो 859 है। इसमें सुधार के लिए उन्होंने छूटी हुई महिला एवं युवा मतदाताओं का अधिक से अधिक पंजीकरण कराने पर जोर दिया। इसके लिए पात्र नागरिकों को ऑनलाइन फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की अपील की गई। साथ ही voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ओडीओपी टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजना के आवेदकों का साक्षात्कार 17 अक्टूबर को


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!