Jaunpur News: ओडीओपी टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजना के आवेदकों का साक्षात्कार 17 अक्टूबर को

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजना 2026-2027 के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथि निर्धारित कर दी गई है। डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज आशुतोष सहाय पाठक ने बताया कि संबंधित आवेदकों का साक्षात्कार 17 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि साक्षात्कार कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, मतापुर, जौनपुर में प्रस्तावित है। योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है।


पहचान पत्र लेकर पहुंचें आवेदक


डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज ने निर्देशित किया कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले आवेदक अपने साथ आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा कोई अन्य प्रमाणित पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं। सभी आवेदक 17 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे निर्धारित कार्यालय में पहुंचकर साक्षात्कार में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।


यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विधान परिषद निर्वाचन-2026 को लेकर मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!