Jaunpur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने योजना के अंतर्गत वेंडरवार एवं बैंकवार लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि सभी लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने बैंकों को निर्देश दिया कि पात्र लाभार्थियों के ऋण स्वीकृत एवं वितरित करने की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा बिना उचित कारण के ऋण आवेदनों को निरस्त न किया जाए। 

उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि 07 नवम्बर तक कॉन्फ़िगरेशन से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। साथ ही कैंप की तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने विद्युत विभाग को अपने स्तर से किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सरकारी भवनों में स्थापित सोलर संयंत्रों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्हें क्रियाशील बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित वेंडरों से सुझाव प्राप्त किए तथा उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, परियोजना अधिकारी नेडा नंदलाल, एलडीएम सहित संबंधित अधिकारी एवं वेंडर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मछलीशहर चेयरमैन ने अशोक मौर्य लाट का किया उद्घाटन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!