Jaunpur News: 22 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलशयात्रा : विनीत सेठ

Naya Savera Network

23 अक्टूबर से शुरू होगी श्रीमद्भागवत कथा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शहर में 23 से 29 अक्टूबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। गहना कोठी परिवार के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने बताया कि कथा के आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से एक दिन पहले 22 अक्टूबर को भव्य कलशयात्रा निकाली जाएगी। कलशयात्रा सद्भावना पुल से प्रारंभ होगी, जिसमें श्रद्धालु शामिल होकर धार्मिक उत्साह के साथ भाग लेंगे। कलशयात्रा के माध्यम से कथा आयोजन का शुभारंभ किया जाएगा।

विनीत सेठ के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन विवाह मैरेज लॉन में होगा। 23 अक्टूबर से शुरू होकर 29 अक्टूबर तक चलने वाली कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और आध्यात्मिक जीवन से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कथा संपन्न होने के बाद 30 अक्टूबर को प्रसाद वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं से धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर कथा श्रवण करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!