नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। गोमती नदी में मत्स्य संपदा के संरक्षण, मछलियों की उपलब्धता बढ़ाने और जलीय जैव विविधता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रिवर रैचिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य पोषित योजनांतर्गत 14 अक्टूबर 2026 को शाहगंज तहसील के शेखपुर सुतौली घाट पर गोमती नदी में रोहू, नैन एवं कतला प्रजाति की एक लाख मत्स्य अंगुलिकाएं प्रवाहित की गईं।
मत्स्य विकास निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए मत्स्य बीज को नदी में प्रवाहित करने के कार्यक्रम में शाहगंज के विधायक रमेश सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गोमती नदी में मत्स्य अंगुलिकाएं प्रवाहित करने से नदी की स्वच्छता और जलीय पारिस्थितिकी को बनाए रखने में मदद मिलेगी। इससे नदी में मछलियों की उपलब्धता बढ़ेगी तथा जैव विविधता के संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि नदी के मत्स्य संसाधनों का संरक्षण पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रिवर रैचिंग कार्यक्रम से मछलियों की संख्या बढ़ाने और जलीय जीवों के संरक्षण में सहायता मिल सकती है। कार्यक्रम में मत्स्य पालकों, विधायक के प्रतिनिधियों और ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।
यह भी पढ़ें | जौनपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, बीएलओ रहेंगे मौजूद
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)