Jaunpur News: वरिष्ठ नागरिकों और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति किया जागरूक, विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार शुक्रवार को जनता जनार्दन इंटर कॉलेज, मेंहदी, मछलीशहर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशील कुमार शशि के निर्देशन तथा सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव सुशील कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, बालिकाओं की सुरक्षा, निःशुल्क विधिक सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत और केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव सुशील कुमार सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों, अटल पेंशन योजना, निःशुल्क कानूनी सहायता, पॉक्सो अधिनियम तथा बालिकाओं के अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक और बालिकाएं सदैव आदर एवं सम्मान के पात्र हैं। उन्हें सरकार, कानून और न्यायालय का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराने पर भी जोर दिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद न्यायालय के डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र, फ्रंट ऑफिस, पैरालीगल वॉलंटियर, डिफेंस काउंसिल सिस्टम और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और बालिकाओं का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि समाज में बुजुर्गों के अनुभव और योगदान का विशेष महत्व है। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 15100, 1098 और 112 के उपयोग के बारे में भी बताया।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि गरीब और वंचित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। वहीं, वागीश सिंह ने न्याय विभाग की योजनाओं और टेली-लॉ सेवा के संबंध में जानकारी दी।


जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार एवं नायब तहसीलदार ने सरकारी कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंद, पीड़ित एवं वंचित लोगों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने परिवार और समाज में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान एवं सहयोग देने की आवश्यकता पर जोर दिया। थाना प्रभारी ने भी सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया।


कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र कुमार यादव ने किया, जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्य समन्वयक काउंसलर गिरिजा शंकर यादव, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, प्रधानाचार्य, प्रबंधक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | जौनपुर में 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मिलेगी सुविधा


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!