Jaunpur News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया शस्त्र पूजन

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नगर के केरारवीर बाबा मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने विजयष्टमी पर अधर्म पर धर्म की विजय स्वरूप शास्त्र सम्मत शस्त्र पूजन किया। साथ ही मंत्रोच्चारण के साथ शस्त्रों में रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें मंत्रों द्वारा अभिसंचित किया।

इस मौके पर धर्मो रक्षति धर्म: की व्याख्या करते हुये अरूण सिंह ने बताया कि जब हम धर्म की रक्षा करते हैं तब धर्म भी हमारी रक्षा करता है। ऐसे में अपने धर्म की रक्षा के लिये प्रभु श्रीराम के आचरण को अपने जीवन में उतरना चाहिये। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष विमल सिंह ने बताया कि शस्त्र रखना शास्त्र सम्मत है। हमारे देवी देवता भी शस्त्र रखते हैं और पाप कर्म करने वालों को दण्ड देते हैं। शस्त्र आपका पुरुषार्थ है, उसे धारण करना शौर्य की बात है।

इस अवसर पर जिला संयोजक गणेश मोदनवाल, कुबेर कुशवाहा जिला बलोपासना प्रमुख, सह संयोजक शिवम अग्रहरी, आशीष मिश्रा, राहुल बाबा, सूरज बाबा, जितेन्द्र अग्रहरि, विनीत मौर्य विद्यार्थी सम्पर्क प्रमुख, अमित शुक्ला, विशाल सिंह सह संयोजक, सत्यम मिश्रा, सुधीर सिंह सेवा भारती, हिमांशु सोनकर, अवनीश मौर्या सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में जिला मंत्री सुनील मौर्य ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षक चुनाव को लेकर दिया गया प्रशिक्षण


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!