नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद में विधान परिषद निर्वाचन-2026 हेतु खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और माइक्रोएब्जॉर्बर्स को प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में 3 घंटे के प्रशिक्षण के पश्चात समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और माइक्रो ऑब्जर्व्स को हैंडस ऑन ट्रेनिंग भी दी गई। प्रशिक्षण में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कृष्ण करुणाकर पांडेय द्वारा विस्तार से सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षित किया गया।
तत्पश्चात मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने प्रश्नोत्तर सत्र में समस्त उपस्थित सेक्टर जोनल व माइक्रो ऑब्जर्व्स के शंका समाधान हेतु आयोजित प्रश्नोत्तरी शिविर में विस्तार से पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के संबंध में अवगत कराया। अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ माइक्रो आब्जर्वर को मुख्य सावधानियां व कर्तव्य निर्वहन के संबंध में निर्देशित किया। प्रशिक्षण दोपहर 12 से शुरू होकर साढे 3 बजे तक संचालित किया गया। इसके बाद सभी ने स्वयं मत पेटिका खोलना बंद करना पेपर सील लगना आदि कार्यों को मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रयोग करके भी सीखा। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)