Jaunpur News: पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमीन पकड़ी में लगा नेत्र एवं दन्त परीक्षण शिविर

Naya Savera Network

डा. उज्ज्वला एवं डा. शेष ने जांचोपरांत दिया दवा एवं परामर्श

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर सूरज ने रविवार को जमीन पकड़ी पूर्व माध्यमिक विद्यालय करंजाकला में नेत्र परीक्षण एवं दंत परीक्षण कैम्प लगाया जहां नेत्र चिकित्सक डा. शेष मिश्रा एवं दंत चिकित्सक डा. उज्जवला ने स्थानीय लोगों का परीक्षण किया। इस मौके पर सर्वप्रथम चिकित्सद्वय ने फीता काटकर कैम्प का शुभारम्भ किया। इसके बाद डा. शेष मिश्रा ने 73 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया जिसमें से 17 मरीज मोतियाबिन्द से पीड़ित मिले जिनको दवा दी गयी। साथ ही जनवरी माह में 3 दिन के लिये वाराणसी ले जाकर शंकरा नेत्र चिकित्सालय में नि:शुल्क ऑपरेशन क्लब द्वारा सुनिश्चित किया गया।

वहीं संस्थाध्यक्ष कुलभूषण कुशवाहा ने सभी मरीजों का कम्प्यूटर द्वारा नेत्र परीक्षण करने के उपरान्त 57 मरीजों को निःशुल्क चश्मा देने के लिये अपने संस्थान कुशवाहा चश्मा केंद्र स्टेशन रोड पर बुधवार को आने का समय दिया। इसी क्रम में डा. उज्जवला ने 105 स्त्री, पुरुष, बच्चों का दन्त परीक्षण करने के उपरान्त उचित दवा, ब्रश, पेस्ट क्लब के माध्यम से बांटा। साथ ही दांतों की साफ सफाई से सम्बन्धित उचित निर्देश देते हुये बताया कि पेट के कई रोग का कारण भी दांतों की सफाई न करना ही है।

इसी क्रम में सेवा कार्य करते हुये एक विधवा जो किसी तरह अपने बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही थी, को क्लब द्वारा उसे एक सिलाई मशीन दी गई जिससे वह सुचारू रूप से अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। कार्यक्रम संयोजक नन्दलाल यादव ने कहा कि समाज के कम भाग्यशाली लोगों के लिये ऐसे कैम्प लगाना सराहनीय प्रयास है।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अमित साहू, नसीम अख्तर, सतीश मौर्य, आशीष त्रिपाठी, संतोष मौर्य, विशाल यादव, जितेन्द्र जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सचिव संतोष साहू बच्चा ने सफल कार्यक्रम के लिये सभी उपस्थित लायंस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया शस्त्र पूजन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!