Jaunpur News : साहब,प्रमोद यादव जान से मारकर फेंक देने की दे रहा है धमकी

Naya Sabera Network

जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने का लगा आरोप

 कभी भी कोई अप्रिय घटना की बुजुर्ग ने जताई आशंका

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कुसरना गांव निवासी 65 वर्षीय दलित बुजुर्ग मंदा राम पुत्र स्व भोला राम ने तेजपुर निवासी प्रमोद यादव पुत्र पन्नालाल यादव पर बुधवार की शाम जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने और जान से मारकर फेकवा देने की धमकी देने का आरोप लगाया है पीड़ित बुजुर्ग ने गुरुवार को पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।पीड़ित का आरोप है कि प्रमोद यादव ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की और धमकी देते हुए कहा कि यहां से चले जाओ, नहीं तो जान से मारकर फेंक दूंगा, पता नहीं लगेगा । पीड़ित ने बताया कि उसकी उम्र करीब 65 वर्ष है और चलने-फिरने में भी काफी परेशानी होती है, जिसके कारण वह अपना बचाव करने में असमर्थ रहा।  घटना के बाद से मंदा राम भयभीत है और उसे आशंका है कि उसके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
पीड़ित ने पुलिस से मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!