Jaunpur News : सामंतवादी विचारधारा रखने वालों को चुनाव में सकब सिखाने की है आवश्यकता:तूफानी सरोज

Naya Sabera Network

कृष्ण जन्माष्टमी मनाने से रोकना सामंतवादी मानसिकता उजागर 

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली चौराहे के समीप स्थित सपा पार्टी कार्यालय पर सफाईजनों की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान की अध्यक्षता व क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज की उपस्थिति में संपन्न हुई।इस दौरान विधायक तूफानी सरोज ने सुरेंद्र सेठ को विधानसभा उपाध्यक्ष,डॉ एमपी यादव को विधानसभा सचिव,पप्पू यादव को सेक्टर प्रभारी व दीनानाथ गौतम को सहप्रभारी के पद से मनोनीत कर माला पहनकर कर सम्मानित किए।

बैठक को संबोधित करते हुए तूफानी सरोज ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने को अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने के लिए हर बूथ जीतने के लिए कमर कसकर तैयार रहे। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर जिले में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने से यादव समाज को रोकने के लिए समाजवादी पार्टी निंदा करती है ऐसे सामंतवादी विचारधारा रखने वालों को आगामी विधानसभा चुनाव में सकब सीखने की आवश्यकता है। पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है वही अपने अध्यक्षीय संबोधन में नीरज पहलवान ने कहा कि विधानसभा केराकत पुनः जीतकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह संकल्पित है।इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती सरोज,संजय सरोज, रामाश्रे,गुड्डू चौहान,पंधारी यादव,रामराज राजभर,अजीत सिंह,आनंद गौतम,कमलेश यादव,सुरेश,आजाद कुरेशी के साथ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक का संचालन महासचिव पवन मंडल ने किया

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!