मोकलपुर एग्री टेक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का मशरूम यूनिट का हुआ उद्घाटन
मडियाहूं। कृषकोन्नती योजना अंतर्गत गठित मोकलपुर एग्री टेक प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड की मशरूम उत्पादन यूनिट का उद्घाटन गुरुवार को हुआ।
मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक डा.अश्वनी कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला उद्यान अधिकारी डा.सीमा सिंह राणा, उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव द्वारा फीता काट कर मशरूम उत्पादन यूनिट का उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए उप कृषि निदेशक डा. अश्वनी कुमार सिंह ने एफपीओ के गठन एवं प्रोत्साहन की जानकारी दिया। उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि मशरूम उत्पादन से कम लागत में अधिक आमदनी प्राप्त की जा सकती है, मशरूम की सब्जी भोजन में शामिल करने से जहा बेहतर स्वास्थ्य होता है वहीं बाजार में मांग अधिक होने पर किसानों की आमदनी भी बढ़ती है। जिला उद्यान अधिकारी डा. सीमा सिंह राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम योजना अंतर्गत सरकार 35 प्रतिशत अनुदान देकर किसानों को प्रोत्साहित कर रही है इसका लाभ लेकर किसान छोटे छोटे उद्यम लगाकर अपनी समृद्धि कर सकते हैं। डॉ सौरभ त्यागी ने एफपीओ के लाभ के बारे में जानकारी दिए वहीं विक्रम सिंह प्रोजेक्ट हेड ने एफपीओ गठन की जानकारी दिए। कंपनी के डायरेक्टर अमित कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह उमाशंकर गौतम, अभिषेक तिवारी द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को मोमेंटो, बुके, अंगवस्त्र, एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अग्रणी बैंक प्रबंधक हर्ष कुमार, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक जय प्रकाश गुप्ता, विक्रम सिंह, रवि रंजन, मयंक सिंह,सत्येंद्र कुमार सिंह, बबीता अख्तरी बेगम, आरती सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।