Jaunpur News : मकान व दुकान से 26 लाख का सामान जबरन उठा ले जाने का आरोप

Naya Sabera Network

नौ नामजद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
खुटहन, जौनपुर। पटैला बाजार में दुकान और मकान में घुसकर तोड़फोड़ कर लाखों रुपये का सामान, नकदी व आभूषण उठा ले जाने के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नौ नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना 14 फरवरी की बताई गई है।

पटैला गांव निवासी रिजवाना बेगम पत्नी शकील खान ने आरोप लगाया है कि उनके मकान के एक कमरे में किराये पर बब्लू कुरैशी कॉस्मेटिक व गारमेंट की दुकान चलाता था। दुकान में फर्नीचर, गारमेंट व अन्य सामान रखा था। आरोप है कि 14 फरवरी को जहांगीर खान, उस्मानिया, वकील खान, कयूम उर्फ लाला, फिरोज उर्फ मुन्ना, राजकुमार, ज्ञानचंद, अवधेश व बलराम उर्फ पिंटू समेत कई लोग ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। हाथों में लाठी-डंडे व हथौड़े थे। आरोपितों ने घर में घुसकर दुकान व मकान में तोड़फोड़ की और सामान ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर उठा ले गए।

तहरीर में करीब 26.50 लाख रुपये के नुकसान का आरोप लगाया गया है। विरोध करने पर धमकी देने की बात भी कही गई है। थाना अध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!