जौनपुर। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के सभागार में रविवार को डिप्लोमा इन एग्रिकल्चरल एक्सटेंशन सर्विसेज फार इनपुट डीलर्स (DAESI) प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि इनपुट डीलरों के लिए कृषि विस्तार सेवा में डिप्लोमा राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान द्वारा इनपुट डीलरों (बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक विक्रेताओं) के लिए शुरू किया गया एक वर्षीय (48 सप्ताह) का डिप्लोमा कार्यक्रम है, इसका उद्देश्य डीलरों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित कर अर्ध विस्तार पेशेवर में बदलना है। उन्होंने कृषि पारिस्थितिक स्थिति, खरीफ फसल उत्पादन तकनीक, मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक प्रबंधन की जानकारी दिया ताकि वह किसानों को सही सलाह दे सके।
उपायुक्त सहकारिता बृजेश पाठक ने बताया कि यह कोर्स डीलरों को एक ही स्थान पर सभी समाधान (वन स्टाप शॉप) देने और किसानों के साथ बेहतर संबंध बनाने में मदद करता है तथा रोजगार का सृजन भी करता है। क्षेत्रीय प्रबन्धक इफ्फको संजय यादव ने रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के रूप में नैनो यूरिया, घुलनशील नैनो डीएपी, नैनो एनपीके, सागरिका, नैनो जिंक,नैनो सल्फर एवं जैव उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी दी।
अपर जिला कृषि अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने खरीफ फसलों में लगने वाले रोगों एवं कीटों की पहचान और बचाव की जानकारी दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक बृजेश कुमार तथा संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा.रमेश चंद्र यादव ने किया। इस मौके पर सौरभ सिंह सहित दर्जनों इनपुट डीलर्स मजूद रहे।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)