सत्कार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूश सेंटर पर ऑनलाइन वेबिनार हुई आयोजित
बेबीनार के वक्ता डॉ पीयूष श्रीवास्तव ने साझा किया अनुभव
चंदवक, जौनपुर। स्थानीय बाजार में स्थित सत्कार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशइंस्टीट्यूशंस पर रविवार को ऑल इण्डिया अलायड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में रोल ऑफ़ फिजियोथेरेपी इन ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन पर वेबिनार का आयोजन हुआ।वेबिनार के मुख्य वक्ता फिजियोथेरेपिस्ट एंड ट्रांसप्लांट कोआर्डिनेटर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के डॉ पीयूष श्रीवास्तव रहे,इस दौरान वेबिनार से जुड़कर सैकड़ों चिकित्सकों ने ज्ञान प्राप्त किया।
इस बाबत एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि आज बढ़ती हुई बीमारियाँ और उन बीमारियों में जल्दी रिकवरी के लिए फिजियोथेरेपी का महत्व प्रमुख रूप से है।इसलिए आम जनमानस तक वेबिनार के माध्यम से एसोसिएशन फिजियोथेरेपी के महत्व को बता कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि एसोसिएशन प्रत्येक रविवार को निःशुल्क वेबिनार का आयोजन किया जाता है।वेबिनार में सम्पूर्ण भारतवर्ष में अलग अलग प्रदेशों के अलग - अलग जिलों में किया जाता है साथ ही वेबिनार को कनाडा और दुबई से भी चिकित्सक जुड़ अपने अनुभव को साझा किया।इस अवसर पर डॉ मनीष सिंह,डॉ नीरज यादव, डॉ सीमा पांडे ,डॉ अमरेश डॉ मयूरी, डॉ॰ तनुश्री, डॉ सर्वेश, डॉ राम, डॉ विशाल , डॉ तारक, डॉ संतोष, डॉ दीपू , डॉ रितेश डॉ आशीष समेत तमाम लोग मौजूद रहे।वही बेबीनार से जुड़े लोगो का डॉ आनन्द, काशीनाथ व कृष्णमोहन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)