Jaunpur News : बिजली का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आए अधेड़ की मौत

Naya Sabera Network

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सोईथा गांव में रविवार सुबह बिजली का प्लग लगाते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से 52 वर्षीय शोभनाथ यादव गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शोभनाथ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्युत करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!