मडियाहूं, जौनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष रामू मौर्य की अध्यक्षता में आर जे पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हुई। जिसमें स्नातक एमएलसी चुनाव के तैयारी पर जोर दिया गया और आहृवाहन किया गया कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक स्नातक फॉर्म भरकर जमा करें। जिससे समाजवादी प्रत्याशी को पुनः विजयश्री दिलाया जा सके। साथ ही साथ कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर पी डी ए लोगों से मिलकर उन्हें समाजवादी विचारधारा से अवगत कराकर उन्हें समाजवादी धारा से जोड़ें। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्रद्धा यादव पी डी ए प्रभारी राजदेव पाल पूर्व प्रमुख कैलाशनाथ यादव जय हिंद यादव भूपेश पाण्डेय डॉ राम सूरत पटेल निर्भय पटेल बिरजू यादव उपस्थित रहे। संचालन विधानसभा महासचिव राजेश यादव ने की।
Jaunpur News : समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक
सितंबर 13, 2026
Tags