हैदराबाद। तेलंगाना बिहार सहयोग समिति के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव ने कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित पत्थर की खदान में हुई दर्दनाक दुर्घटना में बिहार के सात और कर्नाटक के भी मजदूरों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दुख एवं संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत हृदयविदारक और दुखद है। मृतक मजदूर अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए परदेस में मेहनत कर रहे थे, लेकिन इस दुखद हादसे ने कई परिवारों से उनके सहारे छीन लिए।
श्री यादव ने दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कर्नाटक सरकार एवं संबंधित प्रशासन से दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और हरसंभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब इलेक्शन आता है तो हमारे बिहार के नेताओं ने बड़ी बड़ी बाते करते हैं कि हम पलायन रोक देंगे और इलेक्शन खत्म होते सब भुल जाते हैं आज भी करोड़ों के संख्या में बिहार के लोग बाहर में रहते हैं और ऐसे हादसे का शिकार हो जाते हैं हमलोगों को पहले पलायन रोकने के लिए बिहार में नौकरी और फैक्ट्री लगाने के लिए कुछ बड़ा कदम उठाना पड़ेगा।
%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)